पड़े हैं नदी किनारे कभी तो लहर आएगी
साहिलों के दरख्तों पे ख़्वाहिशें छोड़ जाएंगी
बिख़र जाएंगे अरमानों के मोती चमकते जुगनुओं की तरह
कुछ आँखों से भी गिर पड़ेंगे टूटे मजनुओं की तरह
अनवरत उठती इन लहरों की कभी तो सुनी जाएगी
पड़े हैं नदी किनारे कभी तो लहर आएगी
शहरों से गिरता पानी नदियों को मैला करेगा
कौन है इन सब के पीछे प्रश्न ये पहला करेगा
तोड़ कर उन बेड़ियों को कोई गुल नया खिलाएगी
पड़े हैंनदी किनारे कभी तो लहर आएगी
मैं भी कितना बावला हूँ राह उनकी देखता हूँ
बैठकर दरिया किनारे बाट जिसकी जोहता हूँ
क्यूँ न चलकर खुद ही कह दूँ अपने दिल की सारी बात
फिर ना जाने किस घडी और कैसे होगी मुलाकात
मौज में डूबी ये लहरें एक दिन गले लगाएंगी
पड़े हैं नदी किनारे कभी तो लहर आएगी
राहुल